शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी कोटा फोरलेन हाईवे पर एक ट्रक में बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया था। लूट की वारदात को अंजाम देते हुए अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए थे। बदमाशों को पकड़ने में शिवपुरी पुलिस को सफलता मिली है, पुलिस ने शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 23 जुलाई की रात ट्रक चालक देवेन्द्र पुत्र अमरचन्द्र धाकड निवासी गांव धुवानी ट्रक क्र. एमपी 33 एच 8150 में भाड़ा लेकर आया था। इसी दौरान अपने गांव के पास हाईवे किनारे भडाबाबडी रोड पर अपने साथी वीरेन्द्र धाकड़ निवासी भडाबाबडी एवं राजकुमार धाकड निवासी गांव धुवानी के साथ ट्रक की केबिन में बैठा था, तभी झांसी तरफ से एक सफेद कलर की मारूति ईको बैन क्र. यूपी 93 बीयू 6445 में सवार होकर कुछ लोग आए, उनमें से 4 लोग उतरे और हमारी केबिन में जबरदस्ती चढ़ गए। जहां मौत का भय दिखाकर चालक से 9500 हजार रूपए चांदी का ब्रासलेट, मोबाईल और ट्रक की तिजोरी में रखे 75080/- रुपए इसके साथ ही चालक के साथियों का मोबाईल, पर्स लूटकर ईको बैन में बैठकर शिवपुरी तरफ भाग गए है। जिसकी शिकायत देवेंद्र धाकड़ ने थाना सुरवाया में दर्ज कराई थी।
गमी में शामिल होने शिवपुरी आए लुटेरे
ट्रक चालक के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि अज्ञात लुटेरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी छानबीन के दौरान मारूति ईको वेन की पहचान हुई वाहन के नंबर के आधार पर पता चला कि मारूति ईको बैन का मालिक राजपाल पुत्र मातादीन दौहरे उम्र 24 साल निवासी वार्ड न. 11 काजीपाठा मोहल्ला भाण्डेर जिला दतिया का रहने वाला है जब पुलिस ने राजपाल से पूछताछ की तो राजपाल ने बताया कि उसकी गाडी को उसकी पहचान वाला गमी में शिवपुरी जाने की कहकर निकला था। उसके वाहन को एक दूसरा व्यक्ति चलाकर ले गया था जिसके बाद वह अभी तक वापस नहीं लोटे हैं। गाड़ी मालिक द्वारा बताए लोगो की तलाश की गई तो 27 जुलाई को चार लोगों को मय ईको बैन क्र. यूपी 93 बीयू 6445 के हिसाबपुर डैम भाण्डेर पर मिले जिन्हें पकड़कर कर पुलिस ने लूट की वारदात में उपयोग किए गए वाहन ईको बैन क्र. यूपी 93 बीयू 6445 को जप्त किया साथ ही आरोपियों के पास से 21 हजार रूपये नगद और लुटे गए मोबाइल पर्स भी मिले पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया गया कि उनके साथ घटना में तीन अन्य लोग भाण्डेर के भी शामिल थे तथा बो लोग ट्रक के चारो तरफ खडे होकर निगरानी कर रहे थे जिन्हें छीने हुये माल का हिस्सा दे दिया गया था। चारों आरोपियों की निशानदेही पर भांडेर में दबिस दी गई जहां तीनों आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर लिया गया तीनों आरोपियों के पास से डकैती का शेष माल दो मोबाईल एक चाँदी का ब्रासलेट 29 हजार रुपए बरामद कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से तीन आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं व एक का नाम गुंडा लिस्ट में हैं।






Be First to Comment