शिवपुरी। साहब…! गांव के दबंग लोग आए दिन हमारे मवेशियों को ले जाते हैं और कहते हैं कि यहां रहना है तो हमारे हिसाब से रहना होगा। यहां तक कि उक्त लोग थाने में भी झूठी शिकायत कर देते हैं और कहते हैं जिस कारण पुलिस भी हमें परेशान करती है। उक्त लोग कभी भी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकते हैं इसलिए हमारी मदद की जाए।
गजराज पुत्र महादेवा अदिवासी, जीतू आदिवासी, गीता पत्नी गजराज आदिवासी निवासी ग्राम भीमपुर थाना नरवर हाल निवासी ग्राम टुकी कल्याण ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि वह कृृषि कार्य कर अपना व अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं। हमें गुर्जर समाज के जसरथ गुर्जर पुत्र भगवानसिंह गुर्जर, सोवरन पुत्र हाकम गुर्जर निवासी ग्राम झोपई, गुल्लू गुर्जर निवासी झोपई हाकम गुर्जर निवासी झोपई जिला शिवपुरी हमें आए दिन परेशान व प्रताड़ित करते हैं। चाहे जब मारपीट करते हैं और हमारे मवेशी उठाकर ले जाते हैं ओर कहते हैं कि यहां रहना है तो हमारे अनुसार ही चलना होगा। उक्त लोगों ने पूर्व में 16 नग बकरियों के झूठे आरोप लगाकर ले जा चुके हैं जब हम विरोध करते हैं तो थाने में गलत तथ्यों के आधार पर हमारी झूठी शिकायत करते हैं और हमें पुलिस परेशान करती है। इसलिए मामले में हमारी मदद कर जान—माल व मवेशियों के रक्षा करें व आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।






Be First to Comment