शिवपुरी। शिवपुरी एसपी आफिस बैराड़ का रहने वाला एक युवक आया। यहां एक आवेदन के माध्यम से अपनी फरियाद सुनाई। युवक के अनुसार उसका एक साल पहले मोबाइल गुम हो गया था जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई जब पुलिस ने मोबाइल ट्रेस किया तो मोबाइल पर एक लड़की के पास मिला। उसने बताया कि वह तीन साल से इसी मोबाइल को चला रही थी। जबकि मोबाइल का असली बिल युवक के पास मौजूद है। बैराड़ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो युवक आज एसपी आफिस पहुंचा और मोबाइल वापस दिलाए जाने की बात कही।
जानकारी के अनुसार कालामढ़ बैराड़ के रहने वाले मनोज पुत्र बनवारीलाल राठौर ने बताया कि वर्ष 2021 में 18 जून को उसका मोबाइल गुम हो गया था जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मोबाइल को ट्रेस पर डाल दिया। तभी 22 जुलाई 2022 को मनोज के पास थानेे से फोन आया और उसे मोबाइल का असली बिल लाने को कहा। जिस पर युवक असली बिल लेकर थाने पहुंच गया। यहां पुलिस ने उसे बताया कि उसका मोबाइल एक लड़की चला रही है और उसका कहना है कि वह यह मोबाइल 3 साल से चला रही है। मनोज के अनुसार उसने दुकानदार की भी पुलिस से बातचीत करवा दी लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने मोबाइल वापस नहीं दिलवाया। जिसके बाद मनोज आज एसपी आफिस पहुंचा और मोबाइल वापस दिलवाए जाने की गुहार लगाई।






Be First to Comment