शिवपुरी। साहब…! जब मैंने मामा के लड़कों से उधारी के रूपए मांगे तो उन्होंने मेरी मारपीट कर दी इतना ही नहीं जब मेरी पत्नी बचाने आई तो उसकी भी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस को शिकायत की लेकिन पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही हैं इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए।
फरियादी अजयसिंह पुत्र काशीराम लोधी 46 वर्ष निवासी ग्राम बूधौन राजापुर पिछोर ने बताया कि 28 जुलाई को रात 8 बजे जब वह अपने घर के पास मामा के लड़े शिशुपाल पुत्र गजराजसिंह लोधी, बंटी पुत्र गजराजसिंह लोधी से अपने उधारी के रूपए मांगे तो इसी बात पर दोनों गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लाठी व लात—घूसों से मारपीट कर दी। झगड़ा होते देख जब पत्नी रेखा बचाने आई तो बंटी ने उसको लाठी मारी जो उसे सिर में जा लगी और खून निकल आया। मौे पर भतीजे चंद्रपाल लोधी, महेंद्रपाल लोधी ने बीच—बचाव किया। जाते—जाते आरोपित जान से मारने की धमकी दी।






Be First to Comment