Press "Enter" to skip to content

स्कूटी में निकला ढाई फुट का सांप, कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आज उस समय हंगामा मच गया जब एक स्कूटी में सांप घुस गया। जब यह बात लोगों को पता चली तो मौके पर मजमा लग गया। वहीं स्कूटी में घुसे सांप को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला।

जानकारी के अनुसार स्थानीय रहवासी अशोक राठौर ने बताया कि पहले यह सांप एक गमले में बैठा हुआ था। यहां से यह रोड पर चलते हुए एक स्कूटी में जा घुसा जिसे स्थानीय लोगों ने इसे देख लिया। जिस पर मैंने सांप को कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी से निकाला। इस सांप के बारे में सूचना फोरेस्ट विभाग को नहीं दी गई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!