Press "Enter" to skip to content

शराब पीकर दी गालियां, मना किया तो तब तक पीटते रहे जब तक युवक मर नहीं गया / Karera News

करैरा। करैरा थानांतर्गत कस्बे के मीट मार्केट के पास रहने वाले जाटव समाज के पांच युवकों ने पहले तो दुकान बंद करके जा रहे एक युवक को शराब पीकर गाली दी। जब उसने गाली देने से मना किया तो पांचों युवकों ने एक राय होकर उक्त निहत्ते युवक को लाठियों से तब तक पीटा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपित घटना के बाद फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार करैरा के मीट मार्केट में दुकान करने वाला युवक कुलदीप खटीक गुरूवार की रात करीब साढ़े दस बजे अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसे मीट मार्केट पुल के पास रहने वाले ठकुरी जाटव, गोलू जाटव , दीपक जाटव सहित दो अज्ञात व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त हालत में मिले। शराब के नशे में ठकुरी आदि ने उसे गालियां दीं तो उसने गालियां देने से मना किया। इस बात पर दोनों पक्षों में मुंहवाद होने लगा, देखते ही देखते पांचों युवकों ने एक राय होकर कुलदीप लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया। सभी आरोपित उसे तब तक मारने रहे जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ प्रकरण कायम कर ठकुरी जाटव व गोलू जाटव को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!