शिवपुरी । चंदेरी रोड़ पिछोर पर पड़ोरा तिराहे के आगे पानी की टंकी के सामने घायल युवक की इलाज के दौरान ग्वालियर में मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उक्त युवक चंदेरी रोड पिछोर में गड्डे में गिरा पड़ा मिला था। उसके शरीर में चोट के निशान थे और वह बोल नहीं पा रहा था। बेहोशी की अवस्था में उसे सीएचसी पिछोर द्वारा जिला अस्पताल शिवपुरी में रैफर किया गया। जहां से उसे ग्वालियर इलाज के लिए भेजा गया। उक्त युवक की पहचान के संबंध में आसपास के होटल ढ़ाबों पर पतारसी की गई। दस्तावेज की भी तलाश की गई। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बताया जाता है कि किसी अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर लगने से गड्डे में गिरने से उसके सिर में चोट आ गई थी और वह बेहोश हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 279, 337 और 304ए का मामला दर्ज कर लिया है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की ग्वालियर में मृत्यु / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहने मिला / Shivpuri News
- कथित अश्लील ऑडियो को लेकर विवाद, ब्राह्मण समाज ने करैरा थाने में दर्ज कराई FIR / Shivpuri News
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment