Press "Enter" to skip to content

किराए की कार से ट्रक चालकं को लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार / Shivpuri News

शिवपुरी । सुरवाया थाना क्षेत्र के भड़ाबावड़ी गांव के पास किराये की कार से ट्रक चालक को लूटने वाले चार आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिये। गिरफ्तार बदमाशों के नाम हैं, बाबू लाल दोहरे निवासी भांडेर, राजकुमार दोहरे, इमरान खान और आशिक खान। जबकि रिंकू खान दीपक केवट और आजाद उर्फ भूरे फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी राजकुमार ने बताया कि गमी में जाने की कहकर वह किराये से कार लेकर आए थे।
ट्रक चालक देवेंद्र पुत्र अमरचंद्र धाकड़ निवासी धुहानी अपने साथी चालक राजकुमार और हेल्पर वीरेंद्र धाकड़ के साथ ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 8150 में पिछोर से गेंहू भरकर पुणे जा रहे थे। भड़ाबावड़ी पर रूककर वह तीसरे चालक का इंतजार कर रहे थे, तभी एक कार से बदमाश नीचे उतरे और उन्होंने कट्टे की नोंक पर ट्रक चालकों से मारपीट कर 84580 रूपए लूट लिये। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज किया और जांच शुरू की तो बदमाशों की पहचान हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!