शिवपुरी। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा की नेहा यादव निर्विरोध निर्वाचित हो गई, लेकिन जब उपाध्यक्ष की बारी आई तो यहां राय नहीं बन पाई और पुष्पांजली रावत व अमित पड़रया के बीच मुकाबला हुआ। यहां अमित पड़रया को 16 मत मिले तो वहीं पुष्पांजली रावत को मात्र 8 वोट ही मिल सके। इसी के साथ अमित पड़रया ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष की कुर्सी पर अपना स्थान बना लिया। जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव खत्म होने के बाद विजयी जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। जगह—जगह जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का आतिशी स्वागत हुआ।






Be First to Comment