Press "Enter" to skip to content

आबकारी विभाग ने किया 1 हजार पौधों का रोपण / Shivpuri News

शिवपुरी। हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में आबकारी विभाग का पौधारोपण कार्यक्रम विदेशी मद्य भांडागार करई डंडा शिवपुरी पर आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर अक्षय कुमार, एसपी राजेशसिंह एवं जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में लगभग 1000 पौधों का पौधारोपण किया गया! इस आयोजन में तीर्थराज भारद्वाज, प्रभारी अधिकारी, विदेशी मद्य भांडागार शिवपुरी एवं अन्य आबकारी अधिकारियों, मुख्य आरक्षक/ आरक्षक एवं कार्यालयीन स्टाफ ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की! उक्त पौधारोपण में अंकुर अभियान के अंतर्गत वायुदूत एप पर 1000 पौधों का सभी अधिकारियों,कर्मचारियों ने पंजीयन किया! अंत मे जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ द्वारा कार्यक्रम का समापन कर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया!

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!