शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम समेश्वर में एक युवक ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद इल्ली मारने की दवा खा ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार हरवीर पुत्र कमलू जाटव निवासी ग्राम समेश्वर का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते उसने इल्ली मारने की दवा खा ली। जब तबीयत बिगड़ी देखी तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों द्धारा उसका उपचार किया जा रहा है।






Be First to Comment