Press "Enter" to skip to content

नेहा यादव बनी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष, बोली—सरकार की योजनाओं को ग्रामीणजनों तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता / Shivpuri News

शिवपुरी। आज जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव ​हुआ। सुबह से ही प्रशासन ने चाक—चौबंद तैयारियां कर रखी थी। आने—जाने वालों के लिए रूट निर्धारित कर दिए थे। पंचायत चुनाव को लेकर सुबह से ही जिला पंचायत पर नेताओं का मजमा लगना शुरू हो गया था। यहां बीजेपी ने नेहा यादव को अपना मेनडेट दे दिया था। आज दोपहर में नेहा अमित यादव निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गई। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर नेहा अमित यादव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता यह रहेगी कि जिन ग्रामों या ग्रामीणों तक सरकारी की योजनाएं नहीं पहुंच पाती है उनको पहुंचाया जाएगा तथा पात्र लोगों को सरकारी की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिला पंचायत का चुनाव जीतने पर नेहा अमित यादव ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया तथा कहा कि सभी के प्यार व सहयोग मिला इसलिए वह चुनाव जीती। अपनी जीत पर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व मंत्री ज्योरादित्य सिंधिया का आभार जताया कि उनके निर्देशन में वह जिला पंचायत का चुनाव जीतीं।

 

नेहा ने इंदौर में इंग्लिश मीडियम स्सेकूल अपनी पढ़ाई को पूरा की। इन्होंने बीबीए- एमबीए भी किया है और अब एक इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन करती है। उनके पति अमित यादव जनपद सदस्य रह चुके हैं। नेहा यादव के पिता महेंद्र यादव कोलारस विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। पूर्व विधायक महेंद्र यादव के पिता स्व. रामसिंह यादव भी कोलारस विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। यह परिवार सिंधिया निष्टों में से एक है। नेहा करीब 1 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!