Press "Enter" to skip to content

अभिनेता रणवीर सिंह को‎ वकील ने नोटिस भेजा‎ / Shivpuri News

शिवपुरी‎ फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा‎ अपने सोशल अकाउंट्स स्वयं की‎ एडल्ट फोटो शेयर करके वायरल‎ कर दी हैं। इस मामले को लेकर‎ शिवपुरी के वकील ने रणवीर सिंह‎ को नोटिस जारी कर दिया है।‎ नोटिस मिलने के पंद्रह दिन में‎ माफीनामा प्रस्तुत नहीं करने पर‎ कोर्ट में परिवाद दायर करने की‎ बात कही है।‎ शिवपुरी के वकील जितेंद्र‎ समाधिया ने गुरुवार को फिल्म‎ अभिनेता रणवीर सिंह पुत्र‎ जगजीत सिंह भवनानी मुंबई‎ महाराष्ट्र नोटिस भेजा है। यह‎ नोटिस 22 जुलाई को मैग्जीन में‎ निर्वस्त्र फोटो शूट करवाकर‎ सोशल मीडिया पर तस्वीरें जारी‎ करके अश्लीलता फैलाने को‎ लेकर भिजवाया है। उक्त एडल्ट‎ फोटो को जन सामान्य एवं‎ महिलाओं की गरिमा का अपमान‎ और बच्चों एवं फॉलोवर्स के बीच‎ अश्लीलता फैलाना बताया है।‎ एडवोकेट समाधिया का कहना है‎ कि अभिनेता का यह कृत्य‎ भारतीय दंड संहिता 1860 की‎ धारा 292, 293, 509 एवं‎ आईटी एक्ट की धारा 67 (क)‎ के तहत दंडनीय अपराध है।‎ नोटिस मिलने के 15 दिन में प्रेस‎ कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया पर‎ अपना माफीनामा प्रस्तुत करने को‎ कहा है। ऐसा नहीं करने पर‎ न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत करेंगे।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!