शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में पदस्थ प्रकाश भूषण झा (उप सेनानी) का स्थानान्तरण 20 वीं वाहिनी में होने पर आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राजीव लोचन शुक्ल उप महानिरीक्षक द्वारा शुभकामनाऐं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री प्रकाश भूषण झा ने वर्श 2009 में बल में सेवा की शुरूआत की थी। वह अपनी सेवा के दौरान बल की विभिन्न फॉरमेशनों में तैनात रहें तथा वर्श 2017 से 2022 तक उप सेनानी के पद पर रहते हुए दूरसंचार वाहिनी में विभिन्न महत्वपूर्ण ड्यूटियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 अगस्त 2018 को शिवपुरी जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर पार्वती नदी के सुल्तानगढ़ झरना पर पिकनिक मनाने आये ग्वालियर के 45 पर्यटक एकाएक पानी के सैलाब में फंस गये थे उस दौरान श्री प्रकाश भूषण झा उप सेनानी के नेतृत्व में एक राहत एवं बचाव टीम सुल्तानगढ़ झरने पर भेजी गई थी। श्री झा ने अपनी जान हथेली पर रखकर पानी के सैलाब में फंसे लगभग 45 पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का सहासपूर्ण कार्य किया था। श्री झा के इस सहासपूर्ण कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रक्षा पदक से सम्मानित किया गया जो कि बल एवं इस वाहिनी के लिए गौरव की बात है।
पूर्व में भी श्री प्रकाश भूषण झा उप सेनानी को सन् 2013 में भारत चीन सीमा पर लेह में तैनाती के दौरान सराहनीय कार्य हेतु भारत के राष्ट्रपति द्वारा जीवन रक्षक पदक सन् 2014 में भारतीय सेनाध्यक्ष द्वारा सेना प्रशस्ति पत्र और आईटीबीपी महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से भी सम्मानित किया जा चुका है।






Be First to Comment