Press "Enter" to skip to content

वाहन की टक्कर से युवक की मौत, बेसहारा हुआ परिवार / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सिंहनिवास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसका परिवार बेसहारा हो गया व उसके दो छोटे—छोटे बच्चे अनाथ हो गए।

जानकारी के अनुसार भूपेंद्र पुत्र रमेश जाटव 33 वर्ष निवासी सेमरी थाना सतनबाड़ा बीते रोज शिवपुरी से घर जा रहा था तभी सिंहनिवास के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में भूपेंद्र गंभीर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे है जिसमें एक लड़की व एक लड़का है जिनकी उम्र 7 व 11 साल है। पिता की मौत के बाद बच्चे अनाथ हो गए और सहारा देने वाला कोई भी नहीं है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!