Press "Enter" to skip to content

घर के सामने रखी ट्रेक्टर ट्रॉली हुई चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढौईया में घर के सामने रखी फरियादी सुरेश लोधी की ट्रेक्टर ट्रॉली कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है। फरियादी सुरेश लोधी ने बताया कि ट्रेक्टर ट्रॉली रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच चुराई गई है। ट्रेक्टर ट्रॉली की कीमत लगभग 40 हजार रूपए है। फरियादी ने यह भी बताया कि उसे ट्रेक्टर ट्रॉली चुराने में चार आरोपी जो कि भौंती थाना क्षेत्र के विजयपुर के निवासी हैं, पर शक है। क्योंकि वे आरोपी घटना के पहले शाम 6 बजे घर के आस पास संदिग्ध परिस्थिति में घूमते हुए देखे गए थे। जिन आरोपियों पर फरियादी ने शक जाहिर किया है, उनके नाम हैं नीरज लोधी, पवन लोधी, अर्जुन लोधी और छोटू उर्फ अरविंद लोधी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!