पिस्तोल और दो जिंदा राउंड किए बरामद, 18 हजार रूपए में खरीदी थी अवैध पिस्तोल
शिवपुरी। इंदार थाना पुलिस ने ग्राम विनेका में बारदात की नियत से घूम रहे एक युवक नीतू पुत्र जगराम रघुवंशी निवासी विनेका को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्तोल और 32 बोर के दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह अवैध पिस्तौल नागपुर के एक लड़के से 18 हजार रूपए में खरीदी थी।
थाना प्रभारी इंदार केएन शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम विनेका का नीतू रघुवंशी जो काफी दिनों से गांव से बाहर है, आज गांव में पिस्तोल लेकर बारदात करने की नियत से घूम रहा है। इस सूचना पर पुलिस ग्राम विनेका में नीतू रघुवंशी के घर के पास पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस बल ने ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया। उसके पास से पिस्तोल और दो जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं। आरोपी को 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment