शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरथौन में फरियादी कप्तान सिंह यादव के घर की पाटौर की पिछली वाली दीवार उखाड़कर अज्ञात चोर बक्से में रखे सोने-चांदी के जेबरात, पायल, हार, वेंदा-वेंदी, फूल, ओम, चूडी और नगदी रूपए चुरा ले गए। चोरी गए सामान का मूल्य लगभग 90 हजार रूपए है। फरियादी ने चोरी की इस बारदात में अपने मंझले भाई जसरत यादव और उसकी पत्नी मिथलेश पर शक जाहिर किया है।
फरियादी ने मायापुर थाने में रिपोर्ट लिखाई कि मैं और मेरी पत्नी खिलन बाई बच्चों के पाटौर के आगे बने उसारे में रात्रि करीब 11 बजे सो गए थे। अगले दिन सुबह जब मैं उठा और मैं पाटौर के अंदर गया तो मैंने देखा कि पाटौर की पिछली वाली दीवार टूटी हुई थी और मगरा उखड़ा हुआ था। मैंने व मेरी पत्नी ने घर में रखे बक्से को देखा तो कपड़े इधर-उधर बिखरे पड़े थे और बक्से में रखे सोने चांदी के जेबरात और नगदी गायब थे।






Be First to Comment