शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस जनपद पंचायत में भाजपा का दबदबा देखने को मिला। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष भरत सिंह चौहान निर्विरोध होकर जनपद पंचायत कोलारस के अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। भरत सिंह चौहान सिंधियानिष्ट हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं। जिन पर कोलारस जनपद के 25 सदस्यों द्वारा सहमति बन गई और उन्हें निर्विरोध कोलारस जनपद के अध्यक्ष चुन लिया गया।
कोलारस जनपद के उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ, जिसमें आशा बाई यादव ने 14 मत हासिल किए। वहीं, आशा बाई की प्रतिद्वंद्वी उषा बाई को 11 मत हासिल हुए, जिसमें आशा बाई को जीत हासिल हुई। कोलारस जनपद उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का ही कब्जा रहा।






Be First to Comment