Press "Enter" to skip to content

जान जोखिम में डाल नदी पार कर रहे लोग / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में इस समय बारिश का दौर जारी है। अधिक बारिश के चलते जिले भर में नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में दूर-दराज ग्रामीण अंचल में लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर उफनती नदी नालों को पार करने में लगे हुए हैं, जबकि ऐसे लोग भली-भांति जानते हैं कि वह हादसे का शिकार हो सकते हैं। इसके बावजूद लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर नदी- नालों को पार करने में लगे हुए हैं। जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह कई बार जिलेभर की जनता से अपील कर चुके हैं कि लोग तेज बहाव और उफनती नदी नाले को पार करने का जोखिम न उठाएं।

एक रोज पूर्व मिला था शव, पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं

कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ौता-रन्नौद मार्ग पर रेशम मंदिर के पास सिंध नदी पर बनी पुलिया के ऊपर से सिंध नदी का पानी तेज बहाव में बह रहा है। इसके बावजूद यहां लोग अपने वाहनों पर सवार होकर उफनती नदी को पार करने में लगे हुए हैं, जबकि यहां से महज कुछ ही दूरी पर स्थित टामकी गांव में एक युवक नदी को पार करते समय बह गया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी, बावजूद इसके लोग अपनी जान को जोखिम में डालते हुए नदी-नालों को पार करने में लगे हुए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!