शिवपुरी। भौंती थाने के पाली गांव दुकान पर सामान के हिसाब को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार व उसके शिक्षक भाई ने मिलकर युवक को पीटा। पुलिस ने दुकानदार व उसके शिक्षक भाई पर मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। फरियादी लल्लू परिहार निवासी ग्राम पाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 जुलाई की शाम 5 बजे दुकान पर गया।
लल्लू ने दुकान संचालक संतोष से कहा कि आपने हिसाब सही नहीं किया है। इसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा और संतोष ने बांट उठाकर लल्लू के सिर में दे मारा। फिर उसका शिक्षक भाई चंद्रशेखर राय भी आ गया। दोनों ने मिलकर युवक को पीटा।






Be First to Comment