Press "Enter" to skip to content

भोपाल में जमे शिवपुरी जिला पंचायत के सदस्य:वोटिंग के दिन पहुंचेंगे शिवपुरी, नेहा यादव ने सीएम से लिया आशीर्वाद / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव 29 जुलाई को होना है, लेकिन इसकी तस्वीर अभी से स्पष्ट होना शुरू हो गई है। शिवपुरी जिले के लगभग 18 से 20 जिला पंचायत सदस्य इस समय भोपाल में मौजूद हैं। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव शिवपुरी जिले में निर्विरोध होता दिखाई दे रहा है।

जिला पंचायत सदस्य नेहा अमित यादव के पिता पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव ने उनके फेवर में 20 जिला पंचायत के सदस्य होने का दावा किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नेहा यादव काे सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया है। सूत्रों की माने तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से भी नेहा काे हरी झंडी मिल चुकी है।

इतने सदस्य भोपाल में, मतदान वाली सुबह पहुंचेंगे शिवपुरी
शिवपुरी के करीब 18 जिला पंचायत सदस्य अन्य भाजपा नेताओं के साथ भोपाल में मौजूद हैं। इनमें गेंदा आदिवासी, आनंदी इंदर मोगिया, अवधेश सिंह, पुख्हो सुरेंद्र कोली, एडवोकेट अंशुमन सिंह रावत, अमोल हेमलता हरी कृष्ण बघेल, पूजा दिनेश परिहार, अनारी लाल लोधी, कामता रघुवीर सिंह लोधी, शांति लोधी, संध्या सियाराम लोधी, विजय प्रसाद यादव, अमित कमल सिंह पड़रिया, पंचम आदिवासी, नेहा अमित यादव, सिंह गुर्जर, विमला बाबूलाल जाटव, नवल सिंह जाटव इनके अतिरिक्त भोपाल में महेंद्र सिंह यादव, हरवीर सिंह रघुवंशी, आकाश शर्मा, नवनीत सेन, अरविंद धाकड़, राम भरोसी शर्मा, दिनेश परिहार, बलवीर निवोरिया, ओपी भार्गव, दुर्जन सिंह यादव, जीतू यादव, सुरेंद्र कोली, बनवारी पाल, पुष्पेंद्र जाटव और अमित यादव सामिल है जो जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए होने वाले मतदान के दिन शिवपुरी पहुचेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!