शिवपुरी। भाजपा के शासनकाल में दलितों व पिछड़ों पर अत्याचार बढ़ा है। प्रशासनिक अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। कोई भी कार्रवाई नहीं होती है। पिछले दिनों शिवपुरी जिले में जो दलितों पर अत्याचार हुआ है उसमें निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई है। जिसमें पहला मामला ग्राम बिजरोनी का है यहां पूर्व सरपंच खेरू जाटव को घर बुलाकर दबंगों ने हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया। वहीं आशीष जाटव निवासी कमलागंज की काबरियों ने हत्या कर दी एवं खनियांधाना में एक तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। मामले को लेकर प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं है। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि अगर पुलिस 7 दिन के अंदर हमारी मांगे नहीं मानती है तो हम आंदोलन करेंगे।
आवेदन के माध्यम से यह कहा
बताया कि 21 जुलाई को ग्राम बिजरोनी थाना इंदार में यादव दबंगों द्धारा पूर्व सरपंच खेरू उर्फ कन्हैया लाल जाटव पुत्र हीरालाल जाटव को चुनावी रंजिश के चलते रात में घर से बुलाकर दबंग यादवों ने हत्या कर फांसी लगाकर पेड़ से लटका दिया। मामले में पुलिस ने धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्रसिंह यादव, जयपाल यादव, इंद्रभान यादव पर अनुसूचित जाति एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है, लेकिन राजनीतिक प्रभाव के चलते पुलिस ने 302 का प्रकरण दर्ज नहीं किया है। इसलिए मामले में अभिषेक, ब्रजगोपाल, विजेंद्र यादव का नाम एफआई में बढ़ाकर धारा 302 का प्रकरण दर्ज किया जाकर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर आरोपित जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो कोई घटना घटित कर सकते हैं। वहीं मृतक के परिजनों को 50 लाख रूपए की सहायता, 2 हैक्टेयर भूमि, आवासीय पक्का मकान, शासीय नौरी, शस्त्र लाइसेंस दिलवाया जाए। वहीं अनुसूचित जाति परिवार वालों को 10 शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत कर दिलवाए जाए।
वहीं आशीष जाटव निवासी कमलागंज की कावरियों द्धारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसी मौत हो गई। मामले में पुलिस 302 का प्ररा दर्ज करे व मृतक के परिवारें को भरत—पोषण हेतु 50 लाख रूपए, जमीन, मकान, सरकारी नौकरी व शस्त्र लाइसेंस दिया जाए।
खनियांधाना तहसील में 17 जुलाई को अनुसूचित जाति के मासूम अबोध बालिका कक्षा 3 की छात्रा के साथ दीपक पुत्र केदार कुशवाह ने दुष्कर्म किया। बहुजन समाज पार्टी ने मामले को लेकर एक आवेदन दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं अभी तक आरोपित की चल अचल संपत्ति पर बुलडोजर भी नहीं चलाया गया है। बहुजन समाज पार्टी ने 50 लाख रूपए की सहायता, व बच्ची के पढ़ने—लिखने का खर्च दिए जाने व मामले को फास्ट ट्रेक न्यायालय में चलाए जाकर आरोपित को फांसी दिए जाने की मांग की।






Be First to Comment