Press "Enter" to skip to content

दबंगों ने किया शासकीय रास्तों व चरनोई भूमि पर कब्जा, ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट / Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम पंचायत खोंकर तहसील कोलारस के सैकड़ों ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दबंग व प्रभावशील व्यक्ति धीरजसिंह रावत, राजू रावत, रिंकू रावत, बहादुरसिंह, कमरसिंह, हुकुमसिंह ने कृषि भूमियों पर जाने वाले शासकीय रास्तों पर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया है। वहीं चरनोई भूमि पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। जब हमने विरोध किया तो दबंग झगडा व मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इसलिए आप मामले में कार्रवाई कर अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!