Press "Enter" to skip to content

नवनिर्वाचित महिला जनपद सदस्य लापता, गुमशुदगी का मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर क्षेत्र के उमरीकला गांव से नवनिर्वाचित महिला जनपद सदस्य प्रेमबाई पत्नी कमलसिंह लोधी एकाएक गायब हो गई है। महिला के पति कमलसिंह ने पत्नी के लापता होने पर भौंती पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। महिला जनपद सदस्य २५ जुलाई सुबह से घर से लापता है।

पति कमलसिंह लोधी ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई को सुबह 8 बजे वह भैंस का दूध निकाल रहा था, तो काफी समय बाद भी उसे उसकी पत्नी दिखाई नहीं दी। कमलसिंह ने पत्नी के लापता होने पर सोनू गुप्ता पर शंका जाहिर की है। सूत्रों के अनुसार जनपद अध्यक्ष पद को लेकर सदस्यों का इसी अंदाज में उठाया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!