शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम मगरौरा चक के जंगल में फरियादी हरिराम जाटव की चरने गई 8 भैंसे चोरी चली गई हैं। फरियादी ने भैंस चोरी का संदेह बिजरौनी के बबलू यादव और मगरौरा के राजीव यादव पर व्यक्त किया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरियादी हरिराम जाटव ने बताया कि मेरी ८ भैंसे ग्राम मगरौरा के जंगल में चरने के लिए गई थीं। दोपहर 12 बजे जब मैं हार में भैंसें को देखने गया तो वे नहीं दिखीं। तब से अब तक मैं अपनी भैंसों को तलाश कर रहा हूं। परंतु उनका अभी तक कुछ पता नहीं चला है।






Be First to Comment