Press "Enter" to skip to content

दुष्कर्म: आधी रात को लोडिंग में बैठाकर किशोरी को ले गया ताऊ के लड़के के यहां फिर किया बलात्कार / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। यहां बलात्कार करने वाला आरोपित भी नाबालिग है। मामले में पुलिस ने एक सहयोगी सहित बलात्कार करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को ​फिजीकल क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को एक नाबालिग आधी रात को अपने एक साथी के साथ लोडिंग वाहन से आया और उसे उठाकर ले गया। यहां वह अपने ताउजी के लड़के के कमरे पर नाबालिग को ले गया और बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। बलात्कार के बाद आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी और पोहरी बस स्टैंड पर छोड़ गया। घर पहुंचने पर किशोरी ने घटना के बारे में परिजनों को बताया और मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। यहां पुलिस ने केस दर्ज कर घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!