शिवपुरी। शिवपुरी जिले की तहसील खनियांधाना के तहत आने वाले ग्राम घिलोंदरा में सरपंच पद का विजयी प्रत्याशी हरे हुए सरपंच व ग्रामीणों पर गुंडे बुलवाकर हमला करवा रहा है। कई ग्रामीण चोटिल भी हुए। गुस्साए ग्रामीण व हारा हुआ प्रत्याशी आज एसपी आफिस पहुंचे और मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की। वहीं विजयी सरपंच भी मौेके पर पहुंच गया और ऐसी किसी भी वारदात से इंकार किया।
हारे हुए सरपंच पद के प्रत्याशी नंदकिशोर राय पुत्र श्रीरामदास निवासी घिलोंदरा ने बताया कि 24 जुलाई को शाम 5 बजे के लगभग सरपंच मनीराम राय और उसके भाईयों द्धारा गुंडों को उसके घर भेजा व घर पर तोड़फोड़ की गई। नंदकिशोर ने बताया कि कुछ लोगों को तो पकड़ लिया तथा कुछ भाग गए। पकड़े हुए गुंडों को पुलिस के हवाले कर दिया। इनमें से दो व्यक्तियों के पास कट्टे व कारतूस थे। साथ ही कई ग्रामीणों की भी मारपीट की गई।
पुलिस ने की गाड़ी चैकिंग
मौके पर सरपंच व हारे हुए प्रत्याशी गाड़ी से आए थे। दोनों ने पुलिस को बताया कि ये गाड़ी में हथियार रखकर ले जा रहे हैं जिस पर पुलिस ने गाड़ी चैकिंग की लेकिन कुछ नहीं मिला।






Be First to Comment