Press "Enter" to skip to content

नाती की मारपीट से परेशान नानी पहुंची जनसुनवाई में, कलेक्टर ने 600 रूपए देकर दिया कार्रवाई का आश्वासन/ Shivpuri News

शिवपुरी। मुन्नी पत्नी मांगीलाल परिहार निवासी ग्राम करोदी कॉलोनी शिवपुरी ने जनसुनवाई में अपनी फरियाद सुनाते हुए बताया कि उसके बेटे की मौत हो गई जब​से वह अपने नाती गोलू व विवेक के यहां रहती है। ये दोनों मेरी आए दिन मारपीट करते हैं तथा खाने—पीने को भी नहीं देते हैं तथा मुझे घर से भगा दिया है। मुन्नी ने मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं कलेक्टर अक्षय कुमार ने महिला को 600 रूपए खर्चे के लिए दिए व कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!