शिवपुरी। शहर में बीते दिनों काबड़ियों की टोली जा रही थी। इस टोली से शहर का एक बाइक चालक टकरा गया। इस बाइ चालक को काबड़ियों ने इतना मारा की आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने लाश को रखकर ग्वालियर वायपास पर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे।
जानकारी के अनुसार आज से 6 दिन पहले कमलागंज इलाके में आशीष व उसका रिश्तेदार दोनों आए थे। यहां आशीष ने अपने रिश्तेदार को दुकान पर बैठाया और कहा कि वह मेडीकल से दवाई लेकर आ रहा है। जिस पर आशीष बाइक लेकर चला गया। इसी दौरान यहां से काबरियों की टोली गुजर रही थी जिससे आशीष टकरा गया। जहां काबरियों ने आशीष की लाठियों से बुरी तरह मारपीट कर दी। गंभीर अवस्था में आशीष को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया यहां आशीष ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी बात से गुस्साए परिजनों ने आज ग्वालियर वायपास पर लाश रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों का कहना था कि आशीष इकलौता बेटा था और 11वी की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों का कहना था कि जब तक पुलिस कठोर कार्रवाई नहीं करेंगे तब तक वह चक्काजाम समाप्त नहीं करेंगे।
इनका कहना है
आज से चार दिन पूर्व 6 दिन पूर्व एक बाइक चालक आशीष की काबरिए से बाइक टकरा गई थी जिसमें दोनों को चोेटें आई थी। मामले में अभी एक्सीडेंट का केस दर्ज किया गया है जैसे ही पीएम रिपोर्ट व डायरी आएगी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अजय भार्गव, एसडीओपी






Be First to Comment