Press "Enter" to skip to content

दो बेटियों के साथ पिता पहुंचा जनसुनवाई, बोला—काम के बहाने ले गए पत्नी को, अब धमकी देकर दिलवा रहे तलाक / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हमारी मम्मी सूरत में काम की कहकर आज से 11 माह पहले गई थी। उनके साथ एक अंकल और आंटी भी थे। लेकिन आज 11 माह के बाद भी हमारी मां लौटकर नहीं आई बल्कि मां ने कोट ने तलाकनामा लगा दिया। हमारी मम्मी को किसी असामाजिक तत्व ने किडनेप कर लिया है और धमकी देकर यह काम करवा रहा है इसलिए मामले में हमारी मदद करें। यह कहना था वर्मा कॉलोनी की रहने वाली राखी व माथुरी का जो जनसुनवाई में पिता के साथ अपनी फरियाद लेकर आई थी।

राखी ने बताया कि उसकी मां पुष्पा नामदेव पत्नी कल्लू नामदेव विगत 11 माह पहले सूरत में काम करने की कहकर घर से गई थी। उस समय हमारे पिता भी काम से बाहर गए थे। राखी ने कहा कि फोन पर मां ने बताया कि वह किसी बैराड़ वाले भाई साहब व अन्य दो लोगों व महिलाओं के साथ दिल्ली आई है और जल्द ही वापस आ जाएगी और उसके बाद फोन बंद हो गया। वहीं महिला के पति ने बताया कि पत्नी को हर जगह ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिली। अब पत्नी ने कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन लगा दिया है। जब हम पूछते हैं कि कहां तो कुछ नहीं बताती। कल्लू ने बताया कि उसकी पत्नी गुंडातत्व के लोगों के चंगुल में फसी हुई है और उनकी धमकी के कारण वह ऐसा कर रही है। इसलिए मामले में उसकी मदद कर उसकी पत्नी को ढूंढा जाए।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!