Press "Enter" to skip to content

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार झांसी का युवक गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

श्विपुरी। कोटा–झांसी फोरलेन हाइवे पर नया अमोला के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। झांसी का रहने वाला युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। करैरा अस्पताल से इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया है। जानकारी के मुताबिक झांसी निवासी गुड्डे ठाकुर किसी काम से बाइक से करैरा क्षेत्र में आया हुआ था।

नया अमोला के पास सोमवार की रात 9 बजे बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार गुड्डे ठाकुर को पहले करैरा, फिर करैरा अस्पताल से सीधे ग्वालियर रैफर कर दिया। गंभीर चोट के चलते गुड्डे की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद बोलेरो सवार मौके से भाग निकले। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो तक क्षतिग्रस्त हो गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!