Press "Enter" to skip to content

वार्ड नं. 1 से दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी गजराज ने वार्डवासियों व काबड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन कर जताया आभार / Shivpuri News

शिवपुरी। इस बार नगर पालिका का चुनाव बहुत ही घमासान रहा। यहां 22 पार्षद बीजेपी से चुनकर आए तो 10 कांग्रेसी आए। इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव में अपना दम खम दिखा जिनमें से कुछ जीत गए और कुछ जीत के अंदर से थोड़ा दूर रह गए। लेकिन वार्ड नं. 1 में हारे हुए प्रत्याशी जो नंबर 2 पर रहे ने वार्डवासियों का आभार व काबड़ियों की सेवा करने के लिए विशाल भंडारे का आयोजन करवाया।

यहां बता दें कि वार्ड नं. 1 से अमरदीप शर्मा भाजपा की ओर से विजयी हुए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गजराज कुशवाह खड़े हुए थे जिन्होंने 1124 मत हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया और मात्र कुछ ही वोटों के अंदर से पिछड़ गए। गजराज ने बताया कि वार्डवासियों ने उनका काफी सहयोग किया इसलिए इतने वोट मिले। इन्हीं का आभार व काबड़ियों की सेवा करने के लिए भंडारे का आयोजन करवाया है। गजराज के द्धारा भंडारा आयोजित कर आभार जताए जाने का यह तरीका चर्चा का विषय रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!