शिवपुरी। शहर के पर्यटकर स्थल भदैयाकुंड के पास बने होटल टूरिस्ट विलेज में सुविधाओं को लेकर बीते रोज विवाद हो गया और मामले को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। लेकिन जब मामले की जांच—पड़ताल की तो पता चला कि गेल कंपनी का कर्मचारी कई बार इस होटल में रूक चुका है और अक्सर शराब के नशे में कर्मचारियों से लेकर मैनेजर तक से बत्तमीजी कर चुका है। चूंकि होटल की रेपोटेशन व गेस्ट के सम्मान की खातिर कई बार स्टाफ यह बत्तमीजी सहन कर चुका है। लेकिन गेल कंपनी के कर्मचारी की बत्तमीजी आए दिन बढ़ती जा रही थी। ऐसा ही बीेते रोज हुआ। यहां बारिश के कारण लाइन जंप हो गई और होटल की लाइट चली गई थी। इस दौरान टूरिस्ट विलेज में लगा जनरेटर चालू कर दिया गया। वहीं मैनेजर सद्दाम खान ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों से संपर्क किया तो बताया कि जंपर पंचर हो गया है थोड़ा टाइम लग जाएगा। मामले की जानकारी मैनेजर सद्दान ने कलेक्टर सहित अपने वरिष्ठों को दे दी और तभी से लगातार वह बिजली कंपनी व अपने वरिष्ठों के संपर्क में था। इसी दौरान सुबह करीब 4—5 बजे विलेज में लगे जनरेटर पर अधिक लोड पड़ने के कारण उसका अल्टीनेटर खराब हो गया और जनरेटर बंद हो गया। सद्दाम ने होटल में रूके गेस्टों से तकलीफ के लिए माफी मांगी और जल्द ही व्यवस्था सुचारू करने की बात कही। इसी दौरान आशुतोष जो गेल कंपनी में कर्मचारी हैं आ गए। चूंकि आशुतोष पुराने गेस्ट थे इसलिए वह सभी से परिचित थे। अपने रूम से बाहर निकलकर आशुतोष वीडियो बनाने लगे उस समय हसी—मजाक चल रहा था। लेकिन इसे बाद आशुतोष ने मौके पर शिवपुरी के दो व्यक्ति राकेश पांडे व राजकुमार को बुला लिया और बत्तमीजी करने लगे। जिस पर सद्दाम ने कहा कि इससे पहले भी कई बार आप रूके हो कभी परेशानी आई है क्या लेकिन आशुतोष बत्तमीजी व बत्तमीजी किए जा रहे थे और वीडियो भी बना रहे थे। सद्दाम ने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है ऐसा कई बार हो चुका है। शराब पीकर कभी ये हमारे स्टाफ से बत्तमीजी करते हैं तो कभी मुझसे। हम गेस्ट समझकर कभी कुछ नहीं कहते। एक बार आशुतोष ने बर्थडे पार्टी पर बाहर के लोग बुलाकर हंगामा किया लेकिन तब भी हमने कुछ नहीं कहा लेकिन इनकी यह हरकतें दिन व दिन बढ़ती जा रही थी। सद्दाम ने बताया कि आशुतोष का व्यवहार अपनी कंपनी में भी ठीक नहीं है वहां भी सभी से यह बत्तमीजी करते हैं।

होटल टूरिस्ट विलेज विवाद : गेल कंपनी का कर्मचारी पहले भी कई बार कर चुका है स्टाफ व मैनेजर से बत्तमीजी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहने मिला / Shivpuri News
- कथित अश्लील ऑडियो को लेकर विवाद, ब्राह्मण समाज ने करैरा थाने में दर्ज कराई FIR / Shivpuri News
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment