शिवपुरी। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के लिए आईटीबीपी के सपोर्ट वेपन ट्रेनिंग स्कूल करैरा के उपमहानिरीक्षक एपीएस निंबाडिया की अध्यक्षता में रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रमों के तहत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 से 17 अगस्त तक आयोजित होना है। करैरा प्रशासन ने बैठक में कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की।
एसडीएम दिनेश चन्द्र शुक्ला के साथ हुई बैठक में उपमहानिरीक्षक के दिए गए बिंदुओं पर चर्चा की गई। सपोर्ट वेपन ट्रेनिंग स्कूल किसी एक गांव को गोद लेकर 500 ध्वज बांटेगा व आरोहण करेगा। सपोर्ट वेपन ट्रेनिंग ने गांव गांव जाकर 1 सप्ताह तक लोगों को जागरुक करने का संकल्प भी लिया है।
करैरा में ऐतिहासिक धरोहर करैरा किले पर 15 अगस्त 2022 को होने वाले ध्वजारोहण के कार्यक्रम को करैरा प्रशासन के साथ साझा किया जाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही इस परंपरा को आगे के लिए बरकरार रखने का निश्चय किया गया। एसडीएम करैरा ने ‘एक शाम तिरंगे के नाम’ से करवाएं जाने वाले सांस्कृतिक संध्या के बारे में भी एपीएस निंबाडिया को बताया।
बैठक में शाम तिरंगा के नाम कवि सम्मेलन, राष्ट्रीय गान का आयोजन साहित्यकार रामराजा गार्डन में होने पर फैसला हुआ। व्यापार संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश पहारिया ने व्यापार संघ से 500 सौ झंडा देने की बात कही।
बैठक में यह लोग रहे मौजूद
बैठक मे एसडीएम दिनेश चन्द्र शुक्ला, आईटीबीपी असिस्टेंट कमांडेंट प्रवीण कुमार यादव, नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह, आरआई विनोद सोनी, महिला बाल विकास अधिकारी प्रियंका बुनकर, सुमित गुप्ता, मुकेश शर्मा, ओम प्रकाश पहारिया, प्रभुदयाल शर्मा, सतीश श्रीवास्तव, डॉ राजेन्द्र गुप्ता, प्रमोद भारती, बृजेश अग्रवाल, महेन्द्र त्रिपाठी, पवन साहू आदि उपस्थित रहे।






Be First to Comment