शिवपुरी। शिवपुरी में बारिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते रोज बामौरकला क्षेत्र में बेतवा नदी उफान पर आ गई थी। नदी के उफान पर आने से ग्राम खिसलोनी के दो चरवाहे फस गए थे जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। आज फिर कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम टामकी में सिंध नदी को पार करते समय एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया जिसे तलाशने में ग्रामीण सहित कोलारस थाना पुलिस जुटी हुई है।
शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के टामकी गांव में सोमवार सुबह गांव के ही रहने वाले 20 वर्षीय युवक मोनू गुर्जर पिता पंचम गुर्जर अपने खेत पर जाने के लिए घर से निकला। मौनू गुर्जर का खेत नदी के दूसरे मुहाने पर है। इसलिए वह हर रोज सिंध नदी पार कर खेत पर जाता था। मौनू आज भी रोज की तरह खेत पर जाने के लिए नदी पार कर रहा था। सिंध नदी में चल रहे तेज नदी बहाव में बह गया। मोनू के नदी में बहने की घटना नदी के मुहाने पर खड़े कुछ ग्रामीणों ने देखी। जिसकी तकाल सूचना परिजनों सहित कोलारस थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुयायना किया और मौनू की तलाश शुरू कर दी इसके साथ ही कोलारस थाना पुलिस ने एसडीआरएफ को भी जिला मुख्यालय से बुलाया गया है।






Be First to Comment