शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ढुलाई में रहने वाले एक युवक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। युवक अपनी पत्नी को कोचिंग छोड़कर वापस जा रहा था तभी रेपरा के पास यह हादसा हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार आजाद पुत्र माधोसिंह 25 वर्ष निवासी ढुलाई थाना भौंती रोज की तरह अपनी पत्नी को कोचिंग छोड़कर वापस जा रहा था तभी रेपरा के पास सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में आजाद का पैर टूट गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौे पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।






Be First to Comment