Press "Enter" to skip to content

आरोप- दस महिला पंचों की जगह पतियों ने वोट डालकर उप सरपंच चुना / Shivpuri News

पिछोर| ग्राम पंचायत गजौरा में रविवार को उप सरपंच के निर्वाचन को लेकर हारे प्रत्याशी ने एसडीएम से लिखित शिकायत की है। दस महिला पंचों की जगह पतियों ने आकर वोट डालकर उप सरपंच का निर्वाचन किया है। अनरत जाटव निवासी गजौरा ने एसडीएम पिछोर से लिखित शिकायत की है कि ग्राम पंचायत के दस वार्डों से महिला पंचों के पति मतदान करने आए।

अज्ञात लोगों ने सभी को धमकाकर चंद्रकला पत्नी जिहान सिंह के पक्ष में वोटिंग कराई। जबकि महिला पंचों की जगह पतियों को वोट डालने का अधिकार नहीं है। यही नहीं उप सरपंच का निर्वाचन कराने आए पीठासीन अधिकारी ने भी किसी को नहीं रोका। इसलिए मामले की जांच कराई जाए और चुनाव निरस्त कर फिर से उप सरपंच का निर्वाचित कराया जाए।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!