शिवपुरी। सुरवाया थाने के भड़ाभावड़ी गांव के पास खड़े ट्रक के पास यूको कार आकर रुकी और कट्टों की नौक पर दो ट्रक चालक व कंडक्टर को पीटा। बदमाश 85 हजार रुपए लूटकर ले गए हैं। पुलिस ने कार सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, फरियादी ट्रक चालक देवेंद्र (34) पुत्र अमरचंद धाकड़ निवासी धुवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दूसरे चालक साथी राजकुमार निवासी धुवानी और हेल्पर वीरेंद्र धाकड़ निवासी भड़ाभावड़ी के संग ट्रक्र क्रमांक एमपी33 एच8150 में पिछोर से गेहूं भरकर पुणे जा रहे थे। तीसरे चालक साथी के इंतजार में भड़ाभावड़ी के पास ट्रक खड़ा कर दिया।
रात करीब 10:30 बजे कार क्रमांक पी93 बीयू6445 आई और उसमें से चार बदमाश उतरे। चारों ने कट्टे की नौक पर तीनों की मारपीट कर दी और 84 हजार 580 रु. लूटकर ले गए। लूटी गई रकम में 75 हजार 80 रु. भाड़ा था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर लूट व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment