कोलारस|कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांधी पेट्रोल पंप के सामने कुमरा रोड के पास अपने खेत पर टमाटर की पौध लगा रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। साथ ही परिवार के अन्य लोग भी मामूली झुलस गए हैं। जानकारी के अनुसार मुकेश (33) पुत्र मंगोलिया कुशवाह निवासी अमरपुर अपने परिवार के साथ खेत पर टमाटर की पौध लगाने का काम कर रहा था। तभी अचानक आकाशीय बिजली उसके ऊपर आ गिरी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही उसके परिजन भी मामूली झुलस गए हैं। मृतक को परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस लेकर आए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

पौध लगा रहे मजदूर की बिजली गिरने से मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News





Be First to Comment