Press "Enter" to skip to content

प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए‎ रुपए बांटते हुए पकड़ा समर्थक‎ / Shivpuri News

नरवर‎। नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी‎ चौकी पुलिस ने वार्ड क्रमांक 9‎ के पार्षद पद के प्रत्याशी को‎ वोट दिलाने के लिए मतदाताओं‎ को रुपए बांटते हुए उनके‎ समर्थक को गिरफ्तार किया है।‎ पुलिस ने समर्थक के पास से‎ 31350 रुपए और एक डायरी‎ बरामद की है। जिसमें उन‎ व्यक्तियों के नाम लिखे थे।‎ जिन्हें रुपए देने थे। वही उसके‎ बाद से एक की पैड मोबाइल भी ‎बरामद किया है। पुलिस ने‎ समर्थक के खिलाफ धारा 171‎ ई, 188 भादवि के तहत प्रकरण‎ पंजीबद्ध कर लिया है।‎ जानकारी के अनुसार‎ मंगलवार-बुधवार की रात वार्ड‎ क्रमांक 9 के पार्षद प्रत्याशी‎ सुरेंद्र सिंह कंसाना का एक‎ समर्थक रमेश सिंह पुत्र सरवन‎ सिंह गुर्जर निवासी गुर्जर‎ मोहल्ला वार्ड क्रमांक 10 अपनी‎ जेब में 500-500 के 56 नोट‎ और 200-200 के 16 व‎ 100-100 के 50 नोट व‎ डायरी लेकर कुम्हार मोहल्ला‎ पहुंचा। जहां वह वोटरों को‎ लिस्ट में लिखे नाम के अनुसार‎ वोट डालने के बदले रुपए दे‎ रहा था। सूचना मिलने पर‎ पुलिस मौके पर पहुंची और‎ घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।‎ जिसके पास से पुलिस ने जेब‎ में रखे 31350 रुपए और‎ मोबाइल व एक डायरी जब्त‎ कर रमेश को पकड़कर थाने ले‎ आई। जहां आरोपी से पुलिस ने‎ पूछताछ की तो उसने पार्षद‎ प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह कंसाना के‎ पक्ष में रुपए बांटने की बात‎ कही। उधर पुलिस का कहना है‎ कि मामला जांच में ले लिया‎ गया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!