Press "Enter" to skip to content

किसान क्रेडिट कार्ड दिलाने के पहले साढ़े पांच-पांच सौ रु. की रसीदें‎ काटीं, फिर प्रति हैक्टयर 3-3 हजार रुपए बीमा प्रीमियम मांगने लगे‎ / Shivpuri News

कोलारस।‎ कोलारस थाने के रिजौदा गांव के‎ 60 से अधिक किसानों से शिवपुरी‎ व बैराड़ के दो युवकों ने किसान‎ क्रेडिट कार्ड दिलाने का लालच‎ देकर धोखाधड़ी कर दी है। सबसे‎ पहले 550 रु. के मान से किसानों‎ की रसीदें काट दीं। जब क्रेडिट‎ कार्ड देने की बारी आई तो किसानों‎ से पहले प्रति हैक्टेयर 3-3 हजार रु.‎ बीमा प्रीमियम राशि मांगने लगे।‎ रिजौदा गांव के किसानों को गलती‎ का एहसास हुआ तो पुलिस थाने‎ पहुंच गए। पुलिस ने केस दर्ज कर‎ मामला विवेचना में ले लिया है।‎ जानकारी के मुताबिक 5 मई को‎ रिजौदा गांव में हेमंत शर्मा निवासी‎ शिवपुरी और पुरुषोत्तम शर्मा‎ निवासी बैराड़ आए। दोनों ने‎ ग्रामीणों से कहा कि जिनको‎ प्रधानमंत्री सम्मान निधि मिल रही‎ है, उन किसानों को हमारी कंपनी 1‎ लाख 60 हजार रुपए का लोन बिना‎ ब्याज के दे रही है। फॉर्म भरने के‎ लिए प्रत्येक से 550 रुपए की रसीदें‎ काटकर ऑनलाइन फार्म भरवाने के‎ नाम पर वसूल लिए। ऐसे 60 से‎ अधिक किसानों से राशि सूली गई।‎ करीब 1 महीने के अंदर लोन‎ दिलाने का वादा किया। किसानों ने‎ बताया कि उन्होंने 10 से 15 लोगों‎ को ही रसीदें दीं, बाकी किसी को‎ रसीद नहीं दी। गांव के ब्रजमोहन‎ रघुवंशी, अशोक परिहार, सुशीला‎ रघुवंशी सहित 60 से अधिक‎ किसानों से शुल्क वसूल लिया।‎ किसानों ने बताया कि 7 जुलाई को‎ पुरुषोत्तम ने हमें 60 लोगों की एक ‎ ‎ लिस्ट दिखाई और कहा कि सभी‎ लोगों के नाम के सामने जो राशि ‎ ‎ अंकित है, उस हिसाब से पैसे और‎ दे दो, इससे उनका बीमा होगा।‎ इसके बाद आपको 1 लाख 60‎ हजार रुपए लोन आपके खातों मे‎ जमा करा दिए जाएगा। मैं सभी‎ कागजों को ग्वालियर अर्जुन तोमर‎ जो हमारे हैड ऑफिस के प्रभारी है उनके पास ले जाउंगा। किसानों ने‎ कहा कि हमारी पुरुषोत्तम शर्मा से‎ पहले ऐसी कोई बात नहीं थी, अब‎ वह हमें विश्वास में लेकर बीमा‎ करने के लिए और रुपए मांगने‎ लगा। लोन दिलाने में भी आनाकानी करने लगा। किसानों की शिकायत‎ पर पुलिस ने पुरुषोत्तम शर्मा को ‎शिवपुरी होटल से पकड़ा है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!