पंचम बौद्ध विहार से पीतल की लाखों की मूर्ति चोरी सहित अन्य समान चोरी / Shivpuri News

चोरों को नही अब पुलिस का भय

शिवपुरी।  नगर में चोरियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है आए दिन चोरियों पर चोरियां हो रही है । चोरों को पुलिस का नही रहा भय बिंदास होकर करते चोरी इससे पहले हाईवे से लोहा गोदाम दुकान , लकी ड्राई फूड और भी कई जगह चोरो ने चोरियां की जिनका आज तक पता नही लगा ।

आज झाँसी रोड पर पीएचई ऑफिस के सामने बने बौद्ध विहार मंदिर से अज्ञात चोर द्वारा  रात को मंदिर के ताले तोड़कर मंदिर से  बौद्ध भगवान, बाबा साहब की पीतल की मूर्तियां,  दो पीतल के हाथी, एक पीतल का अशोक स्तंभ, पीतल की पूजा करने सामग्री चोर रात में उठा ले गए।   जिसकी कीमत लगभग एक लाख से अधिक बताई जा रही है वही हरदास अहिरवार  का कहना है कि हमने अपने पिताजी की याद में यह मंदिर बनवाया था और इसमें मूर्तियां रखी थी जो अज्ञात चोर रात को उठा ले गए। जिनका अभी तक कोई पता नहीं लगा है । पुलिस के पास गए तो उन्होंने भी आवेदन लेकर चलता कर दिया ।

बताया जाता है कि चोरियां होने का मुख्य कारण स्मैक जो नगर मे बेतहासा चल रहा है ।