Press "Enter" to skip to content

शादी से लौटकर जा रहे थे,नींद का झौंका आया, तार फैंसी में उलझ गए, तीन घायल / Shivpuri News

पोहरी । पोहरी थाना क्षेत्र के पोहरी बैराड़ रोड से आ रही है। जहां आज तडके सुबह एक बाईक पर सबार तीन लोग एक हादसे का शिकार हो गए। तीनों विजयपुर से मोरावन एक शादी में शामिल होने आए थे। रात भर शादी में जागने के बाद तडके सुबह अपने घर बापिस लौटे। परंतु बाईक चला रहे युवक को एकसाथ नींद का झौंका आ गया और उक्त बाईक पास ही एक खेत में मुड्डी से जा टकराई और तीन तार फैंसी में उलझ गए। तीनों को उपचार के लिए पोहरी उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, खाड़ी विजयपुर निवासी बंटी गुर्जर, राधे गुर्जर और लोकेंद्र गुर्जर पोहरी के मोरावन से एक शादी समारोह में सम्मिलित होकर आज सुबह खेड़ी विजयपुर गांव बाइक से लौट रहे थे। तभी बैराड़ के हरियाखेड़ी गांव के पास बाइक चालक को नींद का झोंका आने से उसकी बाइक पर से संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद बाइक सडक़ किनारे लगी मुड्डी और तार फंक्शन से जा टकराई। इस दुर्घटना में तीनों युवक घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बताया गया है कि तीनों युवक शादी समारोह में शामिल होने खाड़ी विजयपुर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पोहरी के मोरवन पहुंचे थे। जहां रात भर युवकों ने शादी समारोह में जाकर शादी समारोह का लुत्फ उठाया और सुबह लौटते वक्त चालक को नींद का झोंका आ जाने से तीनों युवक हादसे का शिकार हुए। बैराड़ थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!