शिवपुरी. शहर में कर्मचारियों को मोटे ब्याज पर पैसा देकर अवैध वसूली करने वाले होमगार्ड सैनिक पर पुलिस ने कार्यवाही की है आरोपी के द्वारा कई कर्मचारियों को अपना निशाना अब तक बना लिया था आरोपी कर्मचारियों को खुद का सरकारी कर्मचारी होना बता कर उनका हितेषी बन जाता था और उन्हें पैसों की जरूरत पड़ने पर पैसा देकर फिर उनसे मोटे ब्याज के तौर पर वसूली भी करता था।
मोटे ब्याज की मांग को लेकर पुरानी शिवपुरी अहिर मोहल्ला के रहने वाले रवि यादव की शिकायत बीते रोज सरकारी सहायक शिक्षक परमानंद परिहार ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी परमानंद ने बताया था कि उसने चार लाख 4 अगस्त को 2017 में 2% के ब्याज पर लिए थे पैसे देने के एवज में होमगार्ड सैनिक ने रवि यादव ने उससे बैंक खाते का एटीएम और 4 कोरे व 2 6 चेक गारंटर के लिए थे पैसे लेने के बाद रवि 27 महीनों तक हर मां उसके खाते से बीस हजार रुपए निकालता रहा अब तक की निकाली गई राशि तकरीबन पांच लाख चालीस हजार तक पहुंच गई थी इसके बाद भी रवि ने अपने रिश्तेदार रामेश्वर पुत्र उदल सिंह यादव निवासी बरखेड़ा पोहरी के नाम पर मेरा चेक कोर्ट में लगवा कर अवैध रूप से चार लाख रुपए पर 20% ब्याज के साथ पैसों की मांग की जब पैसों को उसने देने से मना किया और अपना एटीएम और चेक वापस मांगे तो मैं उसे जान से मारने की धमकी देने लगा जिसकी शिकायत उसने सिटी कोतवाली थाने में पहुंचकर दर्ज करा दी है।
घर पर दबिश देकर पुलिस ने किया गिरफ्तार –
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील कमरिया का कहना है कि बीती रात होमगार्ड सैनिक रवि यादव को उसके निवास पुरानी शिवपुरी अहिर मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया है रवि की शिकायत सरकारी सहायक शिक्षक परमानंद के द्वारा कराई गई थी इससे पूर्व में भी रवि की गई शिकायतें मोटे ब्याज को लेने को आ चुकी है रवि पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।






Be First to Comment