शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा 2 निरीक्षक 16 उपनिरीक्षक की ट्रांसफर सूची जारी की जिसमें नरवर थाना प्रभारी टीआई मनीष शर्मा को कोलारस की कमान सौंपी, वहीं टीआई आलोक सिंह भदोरिया को नरवर थाने की कमान सौंपी है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक रूपेश शर्मा को थाना कोलारस से थाना प्रभारी गोवर्धन, उनि दिनेश नरवर को थाना प्रभारी गोवर्धन से थाना प्रभारी सतनबाड़ा, उनि अशोक जोशी को थाना देहात से थाना प्रभारी गोपालपुर, उनि रामराजा तिवारी थाना करैरा से चौकी प्रभारी सुनारी, उनि विनोद यादव को थाना पोहरी से चौकी प्रभारी भटनावर, उनि बलविंदर ढिल्लन को चौकी प्रभारी भटनावर से थाना देहात, उनि. अंशुल गुप्ता पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी खोड़, उनि राजीव दुबे को चौकी प्रभारी खोड से थाना प्रभारी बम्हारी, उनि जूली तोमर को चौकी प्रभारी हिम्मतपुर से थाना पिछोर, उनि अरविंद छारी को थाना प्रभारी सतनबाड़ा से थाना कोलारस, उनि रघुवीर धाकड़ को थाना प्रभारी गोपालपुर से थाना देहात, उनि अशोक बाबू शर्मा को चौकी प्रभारी सुनारी से थाना खनियांधाना, उनि कुलदीप सगर को थाना प्रभारी बम्हारी से थाना कोतवाली, उनि. भोलाराम पुरोहित को थाना भौंती से करैरा, उनि प्रीति शर्मा थाना देहात से थाना पोहरी स्थानांतरित किया गया है।
2 निरीक्षक, 16 उपनिरीक्षक की ट्रांसफर सूची जारी, नरवर पहुंचे भदौरिया तो कोलारस मनीष / Shivpuri News




