करैरा। थाना इलाके के गांव ढकूरई में बीती देर रात शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान शराब के नशे में वर और वधू पक्ष के लोगों और ग्रामीणों में विवाद हो गया। बीच बचाव के बाद विवाद शांत हो गया।
जिसके बाद जिनसे रात्रि में विवाद हुआ था, उन्हें ढूंढते हुए जब बारात वापस जा रही थी तो गांव के 8-10 लोगों ने बारात का रास्ता रोक लिया। जिसके बाद मामा-भांजे को गाड़ी से उतार बेरहमी से मारपीट कर दी।
जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता अनिल पाल पुत्र कोमल पाल निवासी ग्राम धवारी थाना दुरसडा जिला दतिया ने बताया कि मैं अपने ममेरे भाई की बारात में ग्राम ढकुरई आया था, रात्रि में ग्राम ढकुरई के नरेश पाल, शिवकुमार पाल, अजय पाल निवासी ढकुरई व पप्पू पाल निवासी बहादुर पुर से मेरा बारात में डांस करने को लेकर विवाद हो गया था।
इसी बात को लेकर जब आज सुबह विदा कराकर बारात वापस जा रही थी, तो रास्ते में पहाड़िया के पास सड़क पर इन लोगों सहित कुछ अन्य लोगों ने रास्ते में पत्थर रख कर हमारा रास्ता रोक लिया। साथ ही गंदी गालियां देने लगे।
जब मैंने गाली देने से मना किया तो उन सभी ने मुझे गाड़ी में से नीचे उतारा और मेरे साथ लाठी-डंडों से मारपीट की. जिससे मेरे दोनों हाथों के बाजू, पीठ व शरीर में जगह-जगह चोटें आई है।
जब मेरे मामा कोमल मुझे बचाने आए तो इन सभी ने मामा कोमल के साथ भी मारपीट कर दी। उक्त लोग अवैध हथियार भी लिए थे। वहीं करैरा पुलिस ने मामले में कायमी कर विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment