Press "Enter" to skip to content

ग्रामीणों का आरोप- सरपंच—सचिव ने अपात्रों के नाम पर स्वीकृत किए कुटीर, पात्रों को छोड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बदरवास के ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सरपंच सचिव पर कई आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन कार्यालय ना खुलने एवं नल जल योजना लंबे समय से बंद होने के कारण हम परेशान है। अनुविभागीय कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों का कहना है कि कार्यालय में एसडीएम ना होने के कारण कार्यालय के कर्मचारियों ने आवेदन लेने से मना कर दिया।

 

जानकारी हो की पिछले कुछ वर्षों से ग्राम पंचायत बदरवास में नल जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपात्रों से लेनदेन कर उनकी कुटीर स्वीकृत की गई, जबकि पात्रों को छोड़ दिया गया। आदि समस्याओं को लेकर शिकायत पत्र देते हुए निराकरण न होने की स्थिति में धरना प्रदर्शन करने को कहा। इस मौके पर ग्रामीण जगजीत सिंह, बलवीर सिंह, प्रतिपाल सिंह, फनी, पूर्व सरपंच अनिल गुप्ता आदि ग्रामीण मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!