Press "Enter" to skip to content

सर्पदंश से वृद्ध की मौत, झाड़—फूंक में लगे रहे परिजन / Shivpuri News

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के डंगोरा गांव में एक वृद्ध की सर्पदंश से मौत हो गई। वहीं जब वृद्ध को सर्प ने काटा तो परिजन उसे अस्पताल न ले जाकर झाड़—फूक करवाने ले गए जिस कारण जहर शरीर में फैल गया और मौत हो गई।

इंदार के डंगोरा गांव में रहने वाले उधम पुत्र निरंजन कुशवाह 60 वर्ष दोपहर के समय घर पर ही थी तभी उसे सर्प ने डस लिया। सर्प के डसे जाने की खबर जब उधम ने परिजनों के बताई तो वह उसे झाड़—फूंक करवाने ले गए। जब जानकार उधम को होश में लाने से नाकामयाब रहे। जिसके बाद परिजनों ने उधम कुशवाह को अस्पताल लेकर आए। परिजन उधम कुशवाह को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां उधम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंदार थाना पुलिस ने सर्पदंश से हुई मौत के इस मामले शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!