पिकअप वाहन वाहन के नीचे दबने से वाहन चालक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। भौती थाना अंतर्गत खोड़ चौकी क्षेत्र में एक पिकअप वाहन के नीचे दबने से चालक की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार सतीश पुत्र छोटेलाल झा 47 वर्ष निवासी खोड़ बपावली से पिकअप वाहन को लेकर खोड़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान वाहन चालक सतीश ने अपना संतुलन वाहन से खो दिया और वाहन नेगमा वपावली के पास रोड किनारे पलट गया जिसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही खोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजीव दुबे पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक का मर्ग कायम कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया हैं।